भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के जन्मदिन बाल दिवस के अवसर पर, भीतरगांव ब्लॉक के तिवारीपुर परिषदीय कंपोजिट स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं के बाद विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया और बच्चों को एमडीएम से हटकर विशेष सामूहिक भोजन कराकर अवकाश किया गया।