घाटमपुर कस्बे के कई सार्वजनिक स्थानों पर 'आई लव मुहम्मद' लिखे हुए बैनर टांगे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बजरंग दल के सदस्य शुभम शौर्य ने इन बैनरों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के बैनर सार्वजनिक स्थानों पर लगाना उचित नहीं है। शुभम शौर्य ने अधिकारियों से तुरंत इन बैनरों को हटवाने की मांग की है।