कानपुर में सरसौल ब्लॉक के ग्राम सभा सलेमपुर में मंगलवार को गावी, यूनिसेफ और जेएसआई संस्था द्वारा संचालित जीरो डोज कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ने की जिसमें एएनएम, जेएसआई के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर अनुपम सैनी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में जीरो डोज एवं वैब बच्चों के चिन्हीकरण और कन्वर्जन, परिवार कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय बालिका दिवस के आयोजन, अलाव जलाने की व्यवस्था तथा गर्भवती महिलाओं और वैब बच्चों के नियमित टीकाकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।