भीतरगांव इलाके के साढ़ कस्बे के एक पेट्रोल पंप में मंगलवार रात सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाने वाला खतरे का अलाव जलता दिखा। भीषण ठंड से बचने के लिए पंप कर्मचारी परिसर में ही अलाव जलाकर तापते दिखे। पेट्रोल और डीजल जैसे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों के बीच जलती यह आग किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकती है। एक छोटी सी चिंगारी पम्प में भरे डीजल और पेट्रोल टैंकों को चपेट में लेकर पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले सकती है। समय रहते प्रबंधन और प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।