कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों के साथ गोष्ठी कर नशे, साइबर अपराध और छात्र अनुशासन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के आसपास नशा मुक्ति सुनिश्चित करने और साइबर सुरक्षा के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए पुलिस व संस्थानों के बीच मजबूत तालमेल पर जोर दिया।