मंधना पुलिया के पास जीटी रोड किनारे स्थित मुख्य नाला पॉलीथीन और कचरे से चोक हो गया है, जिससे पांच हजार की आबादी वाली जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई है। नाले की सफाई न होने के कारण मोहल्लों का पानी बैक मार रहा है, जिससे गलियों में गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।