नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को मोतीझील रोड पर सघन अभियान चलाकर अवैध ठेलों और अतिक्रमण को पूरी तरह हटा दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया और सड़क घेरे बैठे दुकानदारों का सामान जब्त कर भारी जुर्माना लगाया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर भी जारी रहेगा ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।