कानपुर में सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शहर की मोती झील में भव्य और श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। मोती झील गुरुद्वारे और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में संगत पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी महाराज को नमन कर दर्शन किए और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने प्रेम और सेवा भाव के साथ पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण किया।