माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को सिद्धनाथ घाट पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों ने गंगा स्नान शुरू कर दिया। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने सिद्धनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन किए। सुरक्षा की दृष्टि से घाट और मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। खुद उच्चाधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।