कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह युवक का शव अपने कमरे के बाहर चबूतरे पर पड़ा मिला है। घटना से इलाकाई लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और वो शराब का आदी बताया जा रहा है।