कानपुर में वार्ड 50 के गंगागंज डूडा कॉलोनी, कुंदकेश्वर मंदिर के पास ठेकेदारों की लापरवाही से लोगों का जीना दूभर हो गया है। करीब एक हफ्ते पहले गलियों को खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया गया, जिससे रास्ते मौत का जंजाल बन चुके हैं। फिसलकर गिरने से लोग घायल हो रहे हैं और आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग की अनदेखी के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं।