कानपुर के बिधनू में रविवार सुबह हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के सामने गिट्टी लदे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मेट्रो यार्ड के दो मजदूरों की मौत हो गई। परिजनों के मौके पर पहुंचने से बवाल की आशंका थी। इसके चलते पुलिस ने आनन फानन दोनों शवों को बिधनू सीएचसी भेज दिया।