कानपुर नगर में कम्पोजिट शराब ठेकों और कैंटीन संचालकों की मनमानी से जनता त्रस्त है। प्रतिबंधित समय में भी धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है, और आबकारी विभाग इस पर आंखें मूंदे हुए है। यहां तक कि साक्ष्य प्रस्तुत करने पर भी विभाग व्हाट्सएप नंबर लेने से आनाकानी करता है और फोन काट देता है।