अमर उजाला में खबर छपने के बाद, कानपुर के संगीत टॉकीज रोड पर हुए घटिया पैचवर्क को संज्ञान में लेते हुए प्रमुख सचिव और डीएम ने पीडब्ल्यूडी से जवाब मांगा है। वहीं, महापौर प्रमिला पांडेय ने सड़क खोदकर घटिया काम पकड़ा और मैटेरियल की जांच आईआईटी से कराने की घोषणा की।