कानपुर में सीएम ग्रिड के तहत बाबा कुटी से लेकर के साइड नंबर वन होते हुए अलंकर गेस्ट हाउस रोड बन रही है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है, जिसके लिए कानपुर मार्बल एसोसिएशन के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने कहा कि रोड से ऊंचाई 20 इंच ऊंची (नाला) डायक्ट होने से प्रत्येक घरों में पानी भरेगा व गड्ढा खोद करके 15 दिन छोड़ देते है, जिससे मिट्टी का जमाव होता है।