कानपुर में चकेरी के अहिरवां रविवार रात पान दुकानदार पर युवक ने कांच के टुकड़े से गर्दन पर हमला कर दिया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल ले गई। जहां से उसे हैलट भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गईं। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।