कानपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शनिवार को तकनीक और संस्कृति की एक नई तस्वीर उभरकर सामने आई। जहां एक ओर भविष्य के इंजीनियरों को उनकी मेहनत का फल डिप्लोमा के रूप में मिला। वहीं, कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र की शुरुआत ललित कला अकादमी की छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से की।