कानपुर केशवपुरम डबल रोड से अंबेडकरापुरम नर्सरी होते हुए लोधेश्वर मंदिर जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से सड़क पर लगी लाइटें भी लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे अंधेरे में हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत और लाइटें ठीक कराने की मांग की है।