कानपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, केडीए स्थित फ्यूजन फिटनेस क्लब में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज और भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कुलदीप यादव ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों के साथ राष्ट्रगान गाया।