कानपुर में द इंस्टीट्यूट ऑ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की ओर से शुक्रवार को लखनपुर स्थित सभागर में "वित्तीय रिपोर्टिंग प्रथाओं पर जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रिपोर्टिंग में आम त्रुटियों की पहचान, नियामकीय आवश्यकताओं की समझ, वित्तीय रिपोर्टिंग शासन की गुणवत्ता में सुधार तथा वास्तविक मामलों का विश्लेषण करने में सक्षम बनाना था।