नरवल थाना क्षेत्र में मंगलवार को 14 वर्षीय किशोरी की हत्या किए जाने और अंतिम संस्कार की अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस श्मशान घाट पहुंची, जहां परिजनों ने बताया कि छात्रा की मौत एलर्जी और पेट की बीमारी के इलाज के दौरान हुई है। पुलिस परिजनों के मेडिकल कागजात की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर रही है।