कानपुर में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज मासूम बच्चों और बुजुर्गों पर कुत्तों के हमले की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला, महाराजपुर थाना क्षेत्र के चांदनपुर गांव का है। यहां घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची पर पड़ोसी के कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह नोचा है।