सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ न मिलने से नाराज फील्ड गन फैक्टरी के कर्मचारियों ने मंगलवार को मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रबंधन हठधर्मिता दिखा रहा है, और चेतावनी दी है कि यदि इस महीने के अंत तक बढ़ी हुई पेंशन का भुगतान नहीं किया गया, तो नवंबर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।