कानपुर में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीएचसी पतारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने चिकित्साधीक्षक समेत आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ने कर्मचारियों से एंबुलेंस व औषधि वितरण केंद्र खुलने और दवा वितरण की जानकारी की। इस पर उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।