छठ पूजा के लिए बाजार सजने लगे हैं। बाजार में फल, पूजा सामग्री, गन्ना और अन्य सामान की बिक्री होने लगी है। श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। छठ पर्व पर श्रद्धालु विभिन्न प्रकार के फल अर्पित करते हैं। बाजारों में टोकरियां और पूजा सामग्री बिकने लगी हैं। वहीं गन्ना, अनानास सहित विभिन्न प्रकार के फलों की दुकानें लग रही हैं। छठ पूजा में गन्ने और अनानास का विशेष महत्व है।