आईआईटी कानपुर द्वारा दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए मंगलवार को किया गया क्लाउड सीडिंग का तकनीकी प्रयास सफल रहा, लेकिन बादलों में पर्याप्त नमी न होने के कारण दिल्ली में बारिश नहीं हो पाई। आईआईटी की टीम बुधवार को एक बार फिर क्लाउड सीडिंग कराने की तैयारी में है।