फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के शुक्लागंज में गंगा पुल के पास नाले में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

कानपुर में शुक्रवार सुबह गंगा नदी पर बने नवीन गंगा पुल के शुक्लागंज छोर पर स्थित नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोतवाली गंगा घाट के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है और उसने नीली धारीदार शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि युवक नाले में कैसे गिरा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें