पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम 2024 के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में कानपुर नगर को मिलियन प्लस शहरों की श्रेणी में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि नगर निगम, विभिन्न विभागों, औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।