कानपुर में उत्तर भारत के 165 वर्ष पुराने और दक्षिण भारतीय शैली के प्रयाग नारायण बैकुंठ मंदिर, शिवाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान आयोजित किए गए।प्रातः काल मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भगवान लक्ष्मी नारायण सहित सभी विग्रहों का तिरुमंजन अभिषेक कराया गया। यह अभिषेक मंत्रोच्चार के साथ दूध, दही, सुगंधित हल्दी, चंदन और गंगाजल से किया गया। विशेष रूप से मुकुल विजय नारायण तिवारी, अभिनव तिवारी और राघव नारायण तिवारी ने इस अभिषेक को संपन्न किया।