कानपुर के कृष्णापुरम से शिवकटरा की ओर जाने वाली सड़क पर एक खाली प्लॉट बारिश के दिनों में तालाब में बदल गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। इस खाली प्लॉट में गंदा पानी जमा होने से कई तरह की बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि जलभराव की वजह से मच्छरों और अन्य कीड़ों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे इलाके में डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों का डर फैल गया है।