कानपुर में अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फिर से एलान किया है। यह एक अगस्त से प्रभावी होगा। इसका तत्काल असर एक या दो दिन में दिखेगा। करीब 100 करोड़ के ऑर्डर होल्ड पर रखे जा सकते हैं। ट्रंप की नई घोषणा से शहर के निर्यातक चिंतित हैं। निर्यातकों का कहना है कि कानपुर के लिए अमेरिका सबसे बड़ा बाजार है। कानपुर से चमड़ा और चमड़ा के उत्पादों का सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका को होता है। वहां सालाना 1800-2000 करोड़ का निर्यात किया जाता है। पिछले साल करीब 17 प्रतिशत निर्यात अमेरिका को किया गया था।