कानपुर में कल्याणपुर क्रॉसिंग पर स्थित आवास विकास कार्यालय के गेट पर एक जानलेवा गड्ढा बना हुआ है। पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के लिए खोदे गए इस गड्ढे में पानी भर गया है।रात में कम रोशनी होने के कारण दुपहिया वाहन सवार अक्सर इस गड्ढे को देख नहीं पाते और उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है।