रक्षाबंधन के पर्व पर कानपुर के झकरकटी बस अड्डे पर भारी भीड़ देखने को मिली। अपने-अपने घरों को जाने के लिए बहनों में काफh उत्साह था। इस दौरान कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया, जिन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए बस यात्रा पूरी तरह से मुफ्त कर दी है।