कानपुर में जूही गढ़ा इलाके में मेट्रो के काम की लापरवाही अब स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। यहां एक सिविल लाइन का चैंबर लगभग दो महीने से धंसा पड़ा है, जिससे इलाके में गंदा पानी भर रहा है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इसकी मरम्मत नहीं कर रहा है। आज अमर उजाला की टीम जब मौके पर पहुंची, तो पाया कि जलभराव को कम करने के लिए लगाया गया एकमात्र डी-वॉटरिंग पंप भी बंद पड़ा था। यह पंप भी पानी को पास के एक पार्क में ही फेंक रहा था, जिससे समस्या और बढ़ रही है।