कानपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घाटमपुर तहसील परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के समय तहसीलदार और अन्य तहसील कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस राष्ट्रीय पर्व पर देशभक्ति का प्रदर्शन किया।