फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर में भाजपा कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के एक गेस्टहाउस में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान विधायक उपेंद्रनाथ पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा, साथ ही उन्हें सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। बैठक की शुरुआत पार्टी संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और नवगठित तथा पूर्व संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें