कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को काउंसलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों ने उपस्थित छात्रों को संबोधित किया और उन्हें उनके भविष्य व करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।काउंसलिंग सत्र में शिक्षकों ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें सही कोर्स और ब्रांच चुनने में मदद की।