कानपुर के बारासिरोही इलाके में जल निगम द्वारा किए जा रहे काम की बदहाली देखने पहुंचे जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी के सामने ही एक ठेकेदार से पार्षद पति दिनेश की नोकझोंक हो गई। इस दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पार्षद ज्योति पासवान के पति दिनेश महाप्रबंधक को जल निगम द्वारा बनाई गई "नरकीय हालत" दिखाने के लिए मौके पर लेकर गए थे। निरीक्षण के दौरान ही यह पूरा विवाद हुआ। इस घटना के बाद, पार्षद ज्योति पासवान ने नगर आयुक्त से ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की है और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।