कानपुर में भीतरगांव के बारीगांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जहां अल्जीरिया में बेटे की संदिग्ध मौत के बाद सदमे में पिता ने भी दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।