साढ़ थाना क्षेत्र के बेहटा-गंभीरपुर गांव में गुरुवार रात दस बजे के आसपास घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली। विवाहिता को परिजन भीतरगांव अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष से मां-पिता समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचकर बेटी के ससुरालीजनों पर गला कसकर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने ससुरालीजनों पर कङी कार्रवाई करने का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।