यातायात विभाग सुरक्षित यात्रा के लिए वाहन चालकों को लगातार जागरूक करते हैं। फिर भी नेशनल हाईवे पर उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन हादसों को दावत दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते पूरे दिन वाहन यूं ही फर्राटा भरते नजर आते हैं।