कानपुर के अमार्पुर थाने में पुलिसकर्मियों के लिए एक नई जी+6 (ग्राउंड फ्लोर+छह मंजिल) मंजिला पुलिस बैरक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस आधुनिक इमारत के बनने से पुलिसकर्मियों को बेहतर आवास सुविधा मिल सकेगी। इस नई बैरक में सबसे निचले तल पर महिला पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, यह बैरक बाहर से आने वाले पुलिस बल को अस्थायी आवास प्रदान करने में भी सहायक होगी, जिससे पुलिस बल को सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस निर्माण से थाने की बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार आएगा