कानपुर में जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज में नवरात्र के पावन अवसर पर संगीत विभाग द्वारा एक सुंदर गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने देवी मां की भक्ति से ओत-प्रोत मधुर गीत गाए। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और सभी उपस्थित लोगों को खूब मनोरंजन किया।