घाटमपुर क्षेत्र के ग्राम लौकहा में एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने उचित दर दुकान का औचक निरीक्षण किया। कार्ड धारकों द्वारा घटतौली और दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को मौके पर बुलाकर विस्तृत जांच के आदेश दिए। कोटेदार के बेटे को पुलिस के माध्यम से कोतवाली भेजा गया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी।