कानपुर में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, एनएसआई में सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मास्क लगाकर खुद झाड़ू लगाई और परिसर की सफाई की। इस अभियान में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिनमें सांसद देवेंद्र सिंह भोले, निदेशक डॉ. सीमा परोहा, संस्थान के अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संस्थान परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।