कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को भीतरगांव कस्बे में स्थित गुप्तकालीन प्राचीन ईंटों से बने ऐतिहासिक मंदिर का दौरा करने पहुंचे। मंदिर की भव्यता, स्थापत्य कला और हर ईंट पर की गई बारीक नक्काशी देखकर जिलाधिकारी मंत्रमुग्ध हो गए और उन्होंने इसकी खूब सराहना की। इस प्राचीन धरोहर को देखकर वह बेहद खुश नजर आए। मंदिर के केयर टेकर लालजी शाही ने जिलाधिकारी को इस ऐतिहासिक मंदिर का पूरा इतिहास बताया।