गुरुवार सुबह कानपुर पुलिस और एजेंसियों ने कार्डियोलॉजी के छात्र डॉ. मोहम्मद आरिफ के ठिकाने पर छापेमारी कर साक्ष्य जुटाए। साथ ही, मकान मालिक कन्हैयालाल से पूछताछ की। ऐसी चर्चा है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला डॉ. आरिफ लंबे समय से डॉ. शाहीन के संपर्क में था और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था।