चकेरी के नेता जी नगर में लोगों ने शीतलहर की चपेट में आए बेसहारा जानवरों को पुराने कपड़े पहनाकर और उनके बैठने के लिए पुआल का इंतजाम कर इंसानियत पेश की है। धूप निकलने के बाद भी बर्फीली हवाओं से ठिठुर रहे बेजुबानों की मदद के लिए स्थानीय नागरिकों का यह प्रयास पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।