चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपुर कस्बे के पास जीटी रोड हाईवे पर ही कई वाहन अक्सर खड़े रहते हैं। आसपास की फैक्ट्रियों में आने जाने वाले बड़े वाहनों ने हाईवे के नियमों की अनदेखी हाइवे को स्टैंड बना दिया है। यहां हादसे को दावत देते हुए कई वाहन हाईवे मुख्य लेन से सटे खड़े रहते हैं।