साढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक उन्नाव जनपद के थाना बारासगवर के बसंतखेड़ा निवासी था। वह गोपालपुर गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। गोपालपुर गांव के पास बाइक की एक कार से आमने-सामने इतनी तेज टक्कर हुई कि बाइक हवा में उछलकर खंती किनारे जा गिरी। सड़क पर गिरते ही बाइक चालक जगदीश यादव की सांसें थम गईं। बाइक के पीछे बैठी महिला श्यामा गंभीर रूप से घायल हो गईं।